Haryana Weather: गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री पार; इस दिन से बदलेगा मौसम

हिसार। Haryana Weather News: इस साल गर्मी तेजी से बढ़ रही है। पिछले पांच साल में अप्रैल माह का पहला सप्ताह गर्मी वाला रहा है। आंकड़ों को देखें तो लू चलने के साथ ही पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।
रविवार को प्रदेश के रोहतक और नारनौल का तापमान 40 डिग्री रहा। वहीं 4 अप्रैल को रोहतक का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों ने अब 9 अप्रैल तक लू चलने और 10 से मौसम में परिवर्तन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान खुश्क होने के साथ ही तेज से बढ़ रहा है। दो दिन से हिसार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था जो रविवार को गर्मी अधिकतम होने पर बढ़ कर 39.9 डिग्री तक पहुंच गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान खुश्क होने के साथ ही तेज से बढ़ रहा है। दो दिन से हिसार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था जो रविवार को गर्मी अधिकतम होने पर बढ़ कर 39.9 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञानियों की तरफ से अभी तापमान के और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई है। इसका कारण पहले सप्ताह में ही लू चलेगी। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब बिजली की मांग बढ़ने लगी है।
तेजी से एसी चलने से तापमान पर उसका भी असर दिखाई दे सकता है। दूसरी तरफ 10 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम में परिवर्तन के साथ ही पहले सप्ताह में लू चलने से गर्मी अधिक हो गई है। वहीं 2023 में छह अप्रैल को 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। 2024 में पांच अप्रैल को 35 डिग्री तक पहुंच गया था। इस साल यह तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा है।
खेतों में गेहूं कटाई का काम शुरू हो गया है। गेहूं की कटाई के साथ मंडी में किसान फसल लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में किसानों के लिए प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए गए है। अभी 10 अप्रैल के बाद मंडी में फसल की आवक तेज हो जाएगी।

प्रदेश में तापमान
जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
अंबाला | 21 | 37.9 |
फरीदाबाद | 18.8 | 37.8 |
गुरुग्राम | 18.5 | 37.1 |
हिसार | 17.5 | 39.9 |
कुरुक्षेत्र | 21.5 | 36.3 |
नारनौल | 17.5 | 40 |
रोहतक | 18.2 | 40 |
सिरसा | 19 | 39.4 |
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now