Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत, आज रात से बदलेगा मौसम; बारिश की संभावना

0
Haryana Weather News: तेजी से बदल रहे मौसम के साथ ही बुधवार रात से फिर से बदलाव होगा। हवाओं में बदलाव होने के साथ ही 10 अप्रैल से वर्षा की संभावना है। वर्षा से दिन के समय बढ़ रहे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में लू चलने और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार करने के कारण लोग काफी परेशान हैं। मौसम विज्ञानियों ने 9 अप्रैल को लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म रहा। उसका अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। रात को गर्म हवाएं चलने के कारण गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ अप्रैल को भी प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान की तरफ आ रही पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी इस बार अधिक हो रही है। ऐसी गर्मी हिसार में अप्रैल माह के अंत तक शुरू होती है।मौसम विज्ञानियों की मानें तो 9 अप्रैल की रात से हवाओं में बदलाव होगा और प्रदेश में 10 अप्रैल को बादलवाई छाने के साथ ही वर्षा की संभावना है। हकृवि के विज्ञानियों के अनुसार उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। राज्य में 10 व 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।

प्रदेश में तापमान

जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 23.2 37.8
फरीदाबाद 24.9 39.2
गुरुग्राम 25.7 39
हिसार 20.3 41.9
करनाल 20.6 37.4
नारनौल 18.5 42.4
पानीपत 19.5 37.1
रोहतक 25 42.1
सिरसा 24.6 42.8

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *