हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी, USA से डिपोर्ट कर लाया गया लखविंदर सिंह उर्फ लखा गिरफ्तार

0

हरियाणा में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में राज्य टास्क फोर्स (STF) हरियाणा को बड़ी सफलता मिली है। STF अंबाला यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी लखविंदर सिंह उर्फ लखा, निवासी गांव तितरम (कैथल) को संयुक्त राज्य अमरीका (USA) से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार कर लिया है।

 

STF हरियाणा के अधिकारियों के अनुसार, लखविंदर सिंह उर्फ लखा वर्ष 2022 से अमरीका में बैठकर अपराधी नेटवर्क चला रहा था। वह लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देशों पर काम करता था और हरियाणा व पंजाब में फायरिंग तथा रंगदारी (एक्सटॉर्शन) से जुड़े कई मामलों में सक्रिय था।

 

उसके खिलाफ वर्ष 2023 में लुक-आउट सर्कुलर (LOC) और 2024 में रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया गया था। इसके बाद लगभग एक वर्ष तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय और कानूनी कार्रवाई के बाद उसकी कानूनी डिपोर्टेशन संभव हो पाई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *