प्रदेश में 17 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। 17, 18 व 19 फरवरी को तीन दिन वर्षा के आसार बने हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात हुई वर्षा का अधिक असर आगामी दिनों में देखने को नहीं मिलेगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। हिसार व अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 25 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री के बीच बना है। हिसार में मंगलवार रात 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, वहीं भिवानी में भी 1.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।