हरियाणा पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग के 857 लिंक हटाए, रील बनाने वालों पर गिरेगी गाज

0

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ पर हरियाणा पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है।पंचकूला पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सफाई करते हुए गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवा दिए हैं। इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं।

हरियाणा पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है जो अभी भी इस गाने को शेयर कर रहे हैं या इस पर कंटेंट बना रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने स्पष्ट चेतावनी दी है। इस गाने पर रील या शॉर्ट वीडियो बनाने वालों पर सीधे केस दर्ज किया जाएगा।नियमों का उल्लंघन करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक या बैन किए जा सकते हैं।बार-बार उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

क्यों बढ़ा विवाद? मुख्य कारण

  • महिलाओं का अपमान: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने गाने के लिरिक्स को अश्लील और महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने वाला बताया है।
  • सरकारी नियमों का उल्लंघन: गाने में जींद रोडवेज की बस और नरवाना के सरकारी स्कूल का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया।
  • छात्रों पर गलत असर: वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियों को बैग फेंकते और बस की छत पर जोखिम भरे स्टंट करते दिखाया गया है, जिस पर बाल संरक्षण आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

कानूनी स्थिति
हरियाणा DGP अजय सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के खिलाफ किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, बादशाह ने इस विवाद के बाद माफी मांग ली थी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है, लेकिन पुलिस गाने के प्रसार को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *