Haryana: ACP, SMO सहित 9 अधिकारियों को नोटिस, आज देना होगा स्पष्टीकरण नहीं तो होगी कार्रवाई…

0

सोहना: सोहना में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर एस.डी.एम. ने सोहना ए.सी.पी. और खण्ड चिकित्सा अधिकारी (एस.एम.ओ.) सहित 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों से 19 सितम्बर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दरअसल, हरियाणा के सी.एम. नायब सैनी के निर्देश पर प्रदेशभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम के सोहना उपमंडल

में वीरवार को हुए शिविर में केवल 3 विभागों राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कृषि के अधिकारी ही उपस्थित थे। जिस पर एस.डी.एम. अभिषेक कुमार ने सोहना ए.सी.पी. और खण्ड चिकित्सा अधिकारी (एस. एम.ओ.) सहित कुल 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इन अधिकारियों में सोहना ए.सी.पी., एस.एम.ओ. सोहना, बिजली बोर्ड के अधिकारी, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी, एस.डी.ओ. पब्लिक हैल्थ, एस.डी.ओ. सिंचाई विभाग, वन रेंज अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.) सोहना शामिल हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *