Haryana Nikay Chunav 2025: कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने BJP चेयरपर्सन कैंडिडेट का कराया नामांकन, अब रोहतक के लिए हुए रवाना

0

Haryana Nikay Chunav 2025: कुरुक्षेत्र में आज 17 फरवरी सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी के चेयरपर्सन और पार्षदों के उम्मीदवारों का नामांकन करने पहुंच गए हैं। कुरुक्षेत्र में 33 महीने बाद नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। आज कुरुक्षेत्र के थानेसर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। अब तक थानेसर के 26 कैंडिडेट नामांकन कर चुके हैं।

 

 

इस्माइलाबाद नगर पालिका के उप-चुनाव में चेयरपर्सन के लिए निर्दलीय कैंडिडेट दीप शिखा ने नामांकन किया है। सीएम नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए उनके साथ लघु सचिवालय आए थे। यहां कैंडिडेट ने सीएम सैनी की अगुआई में नामांकन किया। बताया जा रहा है  कि सीएम सैनी नामांकन कराने के बाद रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं।

थानेसर नगर परिषद की सीट SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने 28 वर्षीय माफी ढांडा को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने उनकी टक्कर में जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन रहीं सुनीता नेहरा को मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से  कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की गई है। सीएम सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में माफी ढांडा का नामांकन कराया है।

 

 

इस्माइलाबाद में तीनों पार्टी के बीच मुकाबला

दूसरी तरफ इस्माइलाबाद नगर पालिका उप-चुनाव में BJP-AAP और निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर देखने को  मिलेगी। यह सीट भी महिला चेयरपर्सन के लिए आरक्षित है। इस सीट पर BJP ने  मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया है। जबकि बीजेपी की टक्कर में AAP ने राजेश सैनी को उतारा है, जबकि दीप शिखा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए कोई कैंडिडेट नहीं उतारा गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर