पंजाब में गोली लगने से शहीद हुए हरियाणा के लांसनायक का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, 5 साल के बेटे ने सैल्यूट कर मुखाग्नि दी

0

हरियाणा के चरखी दादरी में शहीद लांसनायक मनोज फोगाट को अंतिम विदाई दी गई। पैतृक गांव समसपुर में शनिवार सुबह उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके 5 साल के बेटे प्रिंस ने सैल्यूट कर पिता को मुखाग्नि दी। वे पंजाब के कपूरथला में गुरुवार को सिर में गोली लगने से शहीद हो गए थे। वे 2 बच्चों के पिता था। जिनमें बेटी दीक्षा (8) और बेटा प्रिंस (5) हैं। वह 4 मई को ही बेटे प्रिंस का बर्थडे मनाकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पार्थिव देह घर पहुंचने पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी पत्नी रेखा भी दोनों बच्चों को संभालते हुए रोती-बिलखती नजर आईं। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हरियाणा सरकार की सिंचाई मंत्री चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और दादरी से विधायक सुनील सांगवान भी पहुंचे।

पिता और भाई-बहन का पहले निधन हो चुका

शहीद मनोज फोगाट के पिता रणबीर सिंह का 10 साल पहले हार्ट अटैक से निधन हुआ था। करीब 12 साल पहले भाई कर्मपाल और 6 साल पहले बहन का भी निधन हो चुका है। घर में पत्नी और बच्चों के अलावा मां संतोष है। 34 वर्षीय लांसनायक मनोज फोगाट 2011 में ग्रेनेडियर में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *