हरियाणा: गर्मी से बेहाल हरियाणा, मौसम विभाग का अलर्ट—इस दिन से हो सकती है बारिश

0
हरियाणा का मौसम इन दिनों धीरे-धीरे बदल रहा है ओर गर्मी का अहसास होना अब शुरू हो गया है, लेकिन अभी वो तेज़ गर्मी वाला माहौल पूरी तरह दिखा नहीं है, जहां दिन में गर्माहट बढ़ जाती है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडक अभी भी लोगों को राहत दे रही है. दरअसल कुल मिलाकर मौसम अभी सामान्य है और लोग गर्मी से बचकर सुकून महसूस कर रहे हैं. IMD चंडीगढ़ की मानें तो 24 मार्च यानि मंगलवार के दिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला था, जबकि उसी दिन सुबह के समय गुरुग्राम जिले में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 16°C है,  हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 13°C जैसा महसूस हो सकता है, जबकि अंबाला जिले में भी सुबह के समय तापमान 16 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है.
वहीं हरियाणा में हिसार एचएयू के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया है कि 25 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है ओर गरज-चमक के साथ साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक आज यानि 25 मार्च तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस दिन पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बारिश होने के आसार हैं. IMD के अनुसार, 25 मार्च को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ होगी. कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है.
26 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा, इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश के आसार हैं. वहीं 27 मार्च को मौसम थोड़ा सक्रिय रहेगा. कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसी तरह 27 मार्च से फिर से बदलाव दर्ज किया जाएगा और इस दिन तेज आंधी तूफान की संभावना है. साथ ही बारिश भी होगी. क्योंकि 28 मार्च को बारिश का असर कम होगा, लेकिन बादल बने रहेंगे. कुछ स्थानों पर धूप निकल सकती है, जिससे दिन थोड़ा गर्म महसूस होगा. 29 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन कई इलाकों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं. इसी तरह 30 मार्च को गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी. आसमान साफ रहेगा और हवा की गति सामान्य रहने से तापमान में इजाफा होगा, जबकि 31 मार्च को महीने के आखिरी दिन गर्मी अपना असर दिखा सकती है. दिन के समय तेज धूप रहेगी, हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है.
हरियाणा में एक तरफ जहां गर्मी का आगाज शुरू हो चुका है तो वही बीच बीच में पड़ने वाली ठंड के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही हैं. aqi.in की माने तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 236 देखने को मिला है, जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 241 दर्ज किया गया है. इसी तरह गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 249 के करीब देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 155 दर्ज किया गया है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *