हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को दिया ये चैलेंज
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को रोहतक में एक कार्यक्रम में शिरकत की। यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल को चैलेंज देते हुए कहा कि यमुना के हरियाणा के क्षेत्र व दिल्ली के क्षेत्र के जल केजरीवाल लैब में टेस्ट करवा लें। केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह घटिया आरोप लगाया है।
सीएम सैनी ने कहा कि दिल्ली के क्षेत्र में केजरीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर कोई काम नहीं किया है। यमुना को तो साफ करने की दूर की बात दिल्ली के एसटीपी प्लांट को वह कम से कम साफ कर लेते। उनसे वह भी नहीं हुआ। अगर केजरीवाल एसटीपी को साफ कर लेते तो दिल्ली की जनता को साफ पानी तो मिल जाता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर बच नहीं सकते। हमारे पास पूरी रिपोर्ट है।
उधर, मुख्यमंत्री सैनी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना घाट पर पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में बोतल में यमुना का पानी भी देखा गया।
सीएम सैनी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि अनिल विज हमारे नेता हैं। बता दें कि जाट शिक्षण संस्था में आयोजित चौधरी छोटू राम की 144 वीं जयंती के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करने पहुंचे थे।
सीएम सैनी ने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान में हीरो ने देश में नाम रोशन किया शिक्षा और खेलो में नाम रोशन किया। जितने भी खेल में मेडल आते है हरियाणा के युवाओं का अहम रोल रहता है उनको हमने नौकरियों में आरक्षण देने का काम किया।