पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलने मोहाली अस्पताल पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी: मिनट हालचाल 4 दिन से अस्पताल में भर्ती भगवंत मान

0

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत खराब होने के चलते 4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने 15 मिनट तक उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। इससे पहले पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उनसे मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई मंत्री भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। भगवंत मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान दो सितंबर को वह चंडीगढ़ पहुंचे थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जिस वजह से उनका AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने का कार्यक्रम भी टल गया था। इसके बाद से उनका चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ही इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा। इसके बाद शाम को तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर