Haryana BJP Manifesto: हरियाणा के लिए कल घोषणा पत्र जारी करेगी बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

0

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। कल यानी 18 सितंबर को रोहतक में बीजेपी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नड्डा रोहतक आएंगे। नड्डा के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अलावा कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र को लेकर पहले एक कमेटी का गठन किया था। इसमें लोगों के सुझाव को भी शामिल किया गया था। इस घोषणा पत्र में पार्टी की तरफ से युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं की जा सकती हैं। भाजपा पिछले 10 सालों से सत्ता में कायम है।

खबरों की मानें, तो बीजेपी पार्टी का फोकस  महिलाओं, किसानों के अलावा व्यापारियों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के लोगों पर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों की 1.80 लाख से कम आय है। उनके लिए घोषणा पत्र में कई बड़े वादे हो सकते हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज दिल्ली में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे।कांग्रेस दो फेज में घोषणा पत्र तैयार किया है। पहले चरण का दिल्ली और दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पहले फेज में 15 गारंटियों को शामिल किया गया है। 2 लाख नौकरियां और ओल्ड पेंशन स्कीम देने का वादा किया गया है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने जब 2019 के विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणा पत्र जारी किया था, तब पार्टी ने 15 प्रमुख एजेंडे पर फोकस रखा था। पार्टी ने प्रदेश के लोगों से 258 वादे किए थे। इन वादों से पार्टी ने हर वर्ग को छूने का प्रयास किया था। इस घोषणा पत्र में  युवा, किसान, उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, दलितों और पर्यावरण पर विशेष तौर पर फोकस किया गया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर