Haryana : फर्जी केस दर्ज करने पर DSP किया सस्पेंड , गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार में बड़ा एक्शन

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में लोगों की लंबी लाइन लगी है।
करनाल में फौजी पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है
वहीं गृह मंत्री ने करनाल से ज्यादा शिकायतें आने पर सख्ती बरतते हुए चेतावनी दी कि तुरंत प्रभाव से व्यवस्था करो, नहीं तो मैं सुधारूंगा। अगर पुलिस की कहीं इंवॉल्वमेंट पाई तो बख्शूंगा नहीं।
बता दें कि एक बजे तक आए लोगों को ही अपनी शिकायतें मंत्री को बताने का मौका मिलेगा। जनता दरबार में गृह मंत्री विज लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दे रहे हैं।