Haryana के 16 जिलों में बारिश आने वाली है, 3 जिलों पर मंडराया खतरा

हरियाणा में 16 जिलों में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है।
इससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है।
सूबे में बाढ़ से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 घायल और 2 लोग अब भी लापता हैं। 461 गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं।
अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में NDRF की टीमें तैनात हैं। फतेहाबाद में सेना तैनात है।
हरियाणा में जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है,
उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।
चिंता की बात करनाल और अंबाला के लिए है, जो अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं।
प्रदेश में बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे में 8195 एकड़ में फसल में पानी घुसा है। बाढ़ की चपेट में अभी सूबे के 1463 गांव आ चुके हैं।