हरियाणा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कर दिया बड़ा ऐलान

0

 हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले हरियाणा के इतिहास में किसी भी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। इस बीच हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने ऐलान किया है कि नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नायाब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोहन लाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी 2047 तक सत्ता में रहेगी। हरियाणा विकसित राज्य बनेगा। देश की जनता बीजेपी सरकार से संतुष्ट है। हरियाणा की जनता ने नायब सिंह सैनी और बीजेपी पर भरोसा किया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *