हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदालन में शामिल ऐ किसान ने किया सुसाइड, आंदोलन के पहले दिन से ही मोर्चे पर डटा था किसान

0

चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आज एक किसान ने सुसाइड कर ली है। मृतक का नाम गुरमीत सिंह है। वह पंजाब के मानसा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि किसानों का आंदोलन जब से चल रहा था, वह तब से बॉर्डर पर डटा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, गुरमीत सिंह भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़ा हुआ था। उसने सुसाइड उस समय किया, जब अन्य किसान वहां नहीं थे। उसने आज सुबह करीब पौने 10 बजे गांव मल्लां ब्लॉक डोडा श्री मुक्तसर साहिब के टेंट में जाकर सुसाइड किया। आंदोलन से जुडे़ किसानों ने बताया है कि किसान गुरमीत इस आंदोलन को लेकर काफी गंभीर था। वह बहुत कम घर जाता था। सूत्र बताते हैं कि उसके सिर पर कर्ज भी था। इस वजह से वह परेशान था। कुछ समय पहले उसके बेटे की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए भी वह नहीं गया था। हालांकि, सुसाइड करने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर