गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें बर्थडे पर हार्दिक ने दिए 25 सरप्राइज: रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन को इतना खास बना दिया कि इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 19 फरवरी को माहिका के बर्थडे पर हार्दिक ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर खुलकर प्यार का इजहार किया, बल्कि उन्हें 25 खास सरप्राइज भी दिए।
अब हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका के बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं, जो जमकर वायरल हो रहा है।
हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों साथ हसते, बातें करते और हाथ थामे नजर आए। पीछे आतिशबाजी भी दिख रही थी। वीडियो के आखिर में दोनों ने साथ में फ्लोटिंग कैंडल उड़ाई।
पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो। आई लव यू।”
माहिका ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस साल का सबसे बड़ा तोहफा हार्दिक हैं।
माहिका के जन्मदिन को खास बनाने के लिए हार्दिक ने कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने माहिका को 25वें जन्मदिन पर 25 सरप्राइज दिए। माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उनका जन्मदिन बेहद शानदार रहा और उन्होंने हर सरप्राइज को खूब एंजॉय किया।
जन्मदिन की पार्टी रेड थीम पर सजाई गई थी। हार्ट शेप गुब्बारों और फूलों से खूबसूरत सजावट की गई। वीडियो में माहिका ऑरेंज और पिंक आउटफिट में नजर आई, जबकि हार्दिक बेबी पिंक शर्ट में दिखे। दोनों ने साथ में केक काटा और इस खास दिन को यादगार बनाया।
