गुरमीत राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें: 23 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, जानिये क्या है पूरा मामला

0

हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मुद्दा फिर से गर्मा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने मर्डर केस के मामले में गुरमीत राम रहीम को नोटिस भेजा है। 2002 में  रणजीत सिंह हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम पर शिकंजा कसा है। बता दें कि इस मामले में पहले CBI कोर्ट ने राम रहीम की बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कराई थी। जिसके बाद अब SC ने राम रहीम को नोटिस जारी कर दिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने आज यानी 3 जनवरी शुक्रवार को राम रहीम समेत 4 लोगों को नोटिस भेजकर रणजीत सिंह हत्या के मामले में जवाब मांगा है। दरअसल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य लोगों पर रणजीत सिंह हत्या का आरोप लगा था। जांच में सामने आया था कि पांचों ने मिलकर 10 जुलाई 2002 को रणजीत सिंह हत्या करवा दी थी। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सदस्य और मैनेजर थे। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद सभी आरोपियों को क्लीन चीट दे दी गई थी।

बता दें कि इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सीबीआई के फैसले को रद्द कर दिया था। जिसके बाद सभी दोषियों को बरी कर दिया गया था। पंचकूला की विशेष अदालत ने भी राम रहीम समेत चारों आरोपियों को  उम्र कैद की सजा सुनाई थी, 31 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सभी दोषियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी बरी कर दिया था। फिलहाल गुरमीत राम रहीम यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *