गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 14वीं बार जेल से आया बाहर; साध्वियों से रेप के मामले में काट रहा है सजा

0

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है और वह आज सुबह जेल से बाहर भी आ गया है। जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। कड़ी पुलिस सुरक्षा में वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया और सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। राम रहीम 14 वीं बार जेल से बाहर आया है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था।

 

डेरा सच्चा सौदा सिरसा का प्रमुख राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी है और रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है और वह 14 सितंबर को जेल की बैरक में वापस लौटेगा। इस दौरान राम रहीम मीडिया से बात नहीं करेगा।

 

ज़मानत की शर्तों के अनुसार, वह सिरसा स्थित अपने आश्रम में रहेंगे। उन्हें मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया और वे तुरंत सिरसा स्थित अपने डेरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस का पसरा रहा।

 

रेप और मर्डर के मामले में सजा काट रहा है राम रहीम

 

डेरा प्रमुख अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उसे साध्वियों (महिला अनुयायियों) से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया और 20-20 साल के कारावास की दो सजाएं सुनाईं। वह वर्तमान में बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2017 में पंचकूला और हरियाणा व पंजाब के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में लगभग 40 लोगों की जान चली गई थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *