गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू, जानें समयसारणी, स्टॉपेज और हफ्ते में कितने दिन चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने गुरुवार को गोरखपुर जंक्शन के दौरे के दौरान इसकी घोषणा की। नई ट्रेन पाटलिपुत्र को मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज के रास्ते गोरखपुर से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी 20 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और 22 जून से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
क्या है टाइम टेबल?
यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वहीं, पाटलिपुत्र से यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
सप्ताह में कितने दिन चलेगी?
यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। सिर्फ शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा।
स्टेशन | समय |
गोरखपुर | 5.40 AM |
कप्तानगंज | 6:26 AM |
बगहा | 7:32 AM |
नरकटियागंज | 8:05 AM |
बेतिया | 8:37 AM |
सगौली | 8:52 AM |
बापूधाम मोतिहारी | 9:10 AM |
मुजफ्फरपुर | 10:55 AM |
हाजीपुर | 11.:42 AM |
पाटलिपुत्र | 12:45 PM |