दिशा पाटनी के घर बाइक से आए थे गुंडे, 8 मिनट में दनादन गोलियां दागी और हो गए फरार, जानिए क्‍या हुआ, कैसे हुआ

0

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की। बाद में, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह, गोल्डी बरार ग्रुप ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। यह हमला दिशा की बहन खुशबू पाटनी के हालिया विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, जो भारतीय सेना की सेवानिवृत्त मेजर हैं और फिलहाल एक वेलनेस कोच के तौर पर काम कर रही हैं।

खुशबू पाटनी ने प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य को भला-बुरा कहा था और आरोप लगाया था कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ ‘महिला विरोधी टिप्पणी’ की है। खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो डालते हुए कहा था, ‘अगर वह मेरे सामने होता तो मैं उसे सबक सिखा देती।’

हालांकि, उनके कमेंट को गलत तरीके से प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जोड़ दिया गया, जो एक आध्यात्मिक हस्ती हैं और मशहूर हस्तियां भी उनके वचन सुनने जाती हैं। खुशबू के कमेंट की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद अगस्त में, उन्होंने आलोचना न रुकने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रेमानंद जी के लिए नहीं थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया, ‘शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे, दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर पर कई गोलियां चलाईं। परिवार ने दोपहर में पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद हमने गोलीबारी की घटना की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित पांच विशेष टीमों को तैनात किया।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *