पूर्व मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में होंगे शामिल; दिल्ली में राहुल से मुलाकात, चंडीगढ़ में करेंगे ज्वाइन
करीब 35 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी व तीन से अधिक वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल बादल में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले हैं। बुधवार को वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। चर्चा है कि अनिल जोशी आने वाले विधानसभा चुनाव अमृतसर पूर्व या फिर तरनतारन में लड़ना चाहते है। इसको लेकर वह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
