अंबाला में डेढ़ करोड़ की हेरोइन संग विदेशी महिला तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चल रहा था सप्लाई नेटवर्क

0

अंबाला में नशा तस्करी के खिलाफ CIA-1 टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विदेशी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. महिला के कब्जे से करीब 306 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई अंबाला कैंट बस स्टैंड के पास की गई, जहां टीम पहले से ही निगरानी में जुटी हुई थी.

दिल्ली से अंबाला तक फैला नेटवर्क: पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला, जिसकी पहचान हलीमा नफोसा के रूप में हुई है, मूल रूप से अफ्रीका की रहने वाली है. वह दिल्ली से हेरोइन लाकर अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रही थी. पुलिस को शक है कि यह कोई बड़ा अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क हो सकता है, जिसमें और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं.

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ: पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया है. इस दौरान उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वह नशा कहां से लाती थी और किन-किन लोगों को सप्लाई करती थी. साथ ही उसके संपर्कों और पूरे गिरोह की जानकारी जुटाने पर भी फोकस किया जा रहा है.

CIA-1 इंचार्ज ने दी जानकारी: इस पूरे मामले में CIA 1 इंचार्ज हरजिंदर ने बताया, “हमें गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है. रिमांड के दौरान पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर