Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत शुरू, काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2025/02/12_02_2025-farmers_protest_4_23883055-1024x576.webp)
केंद्र सरकार के साथ 14 फरवरी को चंडीगढ़ में तय बैठक से पहले किसान नेता एकता मजबूत करने में जुट गए हैं। आज यानी बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत कर रहा है। महापंचायत की शुरुआत हो चुकी है।
महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए देशभर के किसान पहुंचे हैं, जिसमें काफी संख्या में महिला किसान भी नजर आ रही हैं। खनौरी में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 78 दिनों से जारी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने भी आज चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा को पत्र लिखा है कि अब साथ आने की जरूरत है।
आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर भी महापंचायत होगी। पंधेर ने स्पष्ट किया कि कोई आपसी मतभेद व विवाद नहीं है। खनौरी में 12 फरवरी महापंचायत हो रही है, इसलिए वहां मोर्चा संभाल रहे किसान बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें किसानों की व्यवस्था को देखना है।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now