पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार, संजीव अरोड़ा बने मंत्री; राजभवन में ली शपथ

पंजाब सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस बीच लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया गया है।
जानकारी मुताबिक राजभवन में हुए समारोह में उन्होंने शपथ ग्रहण कर ली है। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजीव अरोड़ा हाउसिंग डिपार्टमेंट या इंडस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वह पंजाब के मौजूदा मंत्रिमंडल के 17वें मंत्री बने हैं। अब मंत्रिमंडल में एक सीट खाली रह गई है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now