डिजिटल अरेस्ट करने वालों पर ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, नोएडा समेत 11 जगहों पर छापेमारी

0

पुलिस या जांच अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वालों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बुधवार नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून समेत देशभर में 11 जगहों पर छापेमारी की तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिय या जांच अधिकारी बताते थे। आरोपी लोगों को गिरफ्तार करने की धमकी देकर ठगी करते थे। बताया गया कि सीबीआई और पुलिस की दर्ज एफआईआर पर जांच शुरू की गई है।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि जांच अधिकारी और पुलिस के अलावा ठग कई तरीकों का उपयोग करते थे। इसमें वह खुद को मल्टी नेशनल कंपनी का एजेंट भी बताते थे। धोखेबाज ठगी के लिए खुद को माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के तकनीकी सहायता सेवा एजेंट बताते थे।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की ठगी का जाल केवल भारत तक सीमित नहीं था। इन पहुंच विदेश तक में थी। पुलिस बनकर कई बार इन्होंने विदेशी नागरिकों को भी ठगा है। ईडी मामले में अभी जांच कर रही है। जांच में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ईडी ने खुलासा किया है कि आरोपी ठगी से कमाया पैसा कहीं जमा नहीं करते थे। नकदी को वह क्रिप्टों करेंसी में बदल देते थे। माना जाता है कि इससे इस रकम के जांच में आने की संभावना बेहद कम होती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर