कांग्रेसी विधायक के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह उक्त कंपनी के मालिक हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। कंपनी में दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार हैं।
बता दे कि ये कार्रवाई भारत के बाहर विदेशी मुद्रा रखने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 2005 से 2007 तक करीब 100 करोड़ यानी 18 करोड़ शेयरधारकों ने विदेशी बैंकों से कर्ज लिया था।
इसके बारे में सेबी और आरबीआई को जानकारी नहीं दी गई। इसी मामले में राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्र प्रताप से भी 2018 में ईडी ने पूछताछ की थी। इस मामले में जीडीआर को नजरअंदाज किया गया है। मामले में ईडी द्वारा आगे भी जांच की जा रही है।
