‘पहले गोलियां गूंजती थी और अब तालियां…’, बदलते कश्मीर को लेकर क्या बोले अनिल विज?

0

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं।

मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई है और कश्मीरियों को गले से लगाया है। आज डल झील में वाटर स्पोर्ट्स हो रही है। विज अंबाला कैंट के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर गलती की थी, जिसे प्रधानमंत्री ने हटाकर खत्म किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, चाहे वो कश्मीर में क्रिकेट मैच हो या कश्मीर की डल झील पर वाटर स्पोर्ट्स हुए हो। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं।

वो हर महीने देश की उपलब्धियों और किस-किस क्षेत्र में देश ने प्रगति की है उससे देश का साक्षात्कार कराते हैं। विज ने कहा कि एपीसोड में मोदी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाने व घरों में भी सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी योजनाएं है।

सरकार 1.80 लाख से कम आए वालों को दो किलोवाट तक का कनेक्शन लगाने के लिए 1.10 लाख रुपए सब्सिडी देती है। सौर एनर्जी को अधिक से अधिक बढ़ाना है। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव वालिया, जसवंत जैन, सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, प्रेम राणा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, तरूण सेठी, डॉ. हरप्रकाश शर्मा, एडवोकेट दलीप मित्तल, विनीत जैन, गोपी सहगल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *