शिमला में हर वाहन में रखना होगा डस्टबिन, शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम उठाएगा बड़ा कदम

शिमला। शिमला में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को अब अपने वाहन में ही कचरा फेंकने के लिए एक डस्टबिन या थैला रखना होगा। शहर में पर्यटक भी गंदगी न फैलाएं। इसके लिए टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान जल्द बैठक करेंगे। इसमें टैक्सी चालकों को यह समझाया जाएगा कि शहर को साफ रखने में किस तरह से योगदान दे सकते हैं।
उन्हें बाहर से आने वाले यात्रियों को जागरूक करने और खुले में कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा जाएगा। इस काम के लिए उन्हें एक वाहन में ही डस्टबिन रखने या फिर कूड़े को एकत्र करने के लिए कोई किट दी जा सकती है। इससे शहर में पर्यटक भी कूड़ा नहीं फैलाएंगे। शिमला को साफ रखने में वे भी योगदान दे सकेंगे।
नगर निगम शहर को खुले में फैली गंदगी से मुक्त करने के लिए पहले भी कई योजनाओं पर काम कर रहा है। अब ये योजना शुरू होने के बाद वाहनों से बाहर की ओर फेंके जा रहे कूड़े को रोका जा सकेगा। वहीं शहर को साफ बनाने की तरफ एक ओर कदम बढ़ाया हुआ माना जाएगा।

मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद शहर की सभी टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी के साथ बैठक होगी। इसमें उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि वह शहर को साफ रखने में अपना योगदान दे सकें।
नगर निगम शिमला इस योजना को लागू करवाकर पूरे देश में शहर को कैसे साफ रखा जा सकता है, इसका एक संदेश भेजने के लिए काम करने की तैयारी कर रहा है। इसमें आम व्यक्ति, टैक्सी चालक, वाहन चालक व पर्यटक का क्या योगदान हो सकता है, इस नगर निगम ने प्लान तैयार किया है। इसे जल्दी जमीन पर उतरने के लिए काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

शहर में उपनगरों से आने वाले या फिर शहर के वाहन मालिक जो अपना वाहन राजधानी में दौड़ाते हैं, उन्हें भी इसमें योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें भी वाहन में बैग रखरकर कूड़ा इसमें एकत्र करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इसमें यदि वह कोई कूड़ा एकत्र कर घर में रखे डस्टबिन में डालते हैं तो निगम का गारबेज कलेक्टर अगले दिन उठा लेगा। इससे शहर को साफ बनाने में हर शहरी अपना योगदान दे सकेगा।
इसमें यदि वह कोई कूड़ा एकत्र कर घर में रखे डस्टबिन में डालते हैं तो निगम का गारबेज कलेक्टर अगले दिन उठा लेगा। इससे शहर को साफ बनाने में हर शहरी अपना योगदान दे सकेगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now