पंजाब में आज चलेगी धूल भरी हवा, कल से 24 मई तक बूंदाबांदी के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

केरल के तटीय हिस्से में मानसून की दस्तक से पहले पूरे देश का मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है। दक्षिण में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इसके असर से अगले एक से दो दिनों में पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा।
कल से बारिश की संभावना
वहीं, राज्य में रविवार को मौसम के तेवर गर्म रहे। बठिंडा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में तापमान 43.5, लुधियाना, अमृतसर व गुरदासपुर में तापमान 42, जालंधर में 41.1 व चंडीगढ़ में 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार से धूल भरी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 24 मई तक बूंदाबांदी हो सकती है।
हरियाणा में कैसा है मौसम का मिजाज?
बता दें कि हरियाणा में आज से मौसम बदलने की संभावना है क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रोहतक 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। आने वाले दिनों में वर्षा से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। 24 मई तक वर्षा की संभावना है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now