GMCH-32 की नई डायरेक्टर डॉ. रवनीत कौर का विजन, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी लंबी लाइन से मुक्ति

0

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32 की नवनियुक्त डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. रवनीत कौर ने कार्यभार संभालते ही संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया है। ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में डॉ. कौर ने अपना ‘रोडमैप’ साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अस्पताल की कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाकर मरीजों की राह आसान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े और उन्हें घर के पास या घर बैठे सुविधाएं मिलें, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

साक्षात्कार के दौरान डॉ. कौर ने कहा कि अस्पताल की सबसे पहली और बड़ी जिम्मेदारी ‘पेशेंट केयर’ है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारी प्राथमिकता इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक हर जगह मरीजों को मैत्रीपूर्ण माहौल और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।” इसके साथ ही उन्होंने एमबीबीएस और पीजी छात्रों के लिए शिक्षण व ट्रेनिंग के स्तर को और ऊंचा उठाने तथा फैकल्टी के बीच रिसर्च कल्चर को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *