Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ हिमाचल के लोकगीतों पर झूमते आए नजर, पहाड़ी रंग में रंगे पंजाबी सिंगर

0

दिलजीत दोसांझ एक मशहूर सिंगर है, जिन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपने दमदार गानों से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं जो कई लोगों को गुदगुदाते हैं। कुछ समय पहले दिलजीत दोसांझ को अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करते देखा गया था, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। वहीं अब दिलजीत का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 

 

https://www.instagram.com/p/C4Si9MkulC6/?igsh=MWR5OHYwMGxuNHU1ZA==

 

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर का दौरा किया और वहां के स्थानीय लोगों के साथ लोक गीत पर डांस किया। सिंगर और एक्टर दिलजीत ने स्थानीय लोगों के साथ उनकी संस्कृति और परंपराओं का आनंद लिया। पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें पहाड़ी रंग में रंगे देख सकते हैं।

 

महा शिवरात्रि के अवसर पर अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ हिमाचल प्रदेश में थे जहां उन्होंने देखा कि स्थानीय लोग कैसे त्योहार मनाते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक छोटे शहर में वहां के स्थानीय नागरिक की तरह अपना समय बिताया, जिसकी प्यारी झलकियां सिंगर ने शेयर की हैं। एक पोस्ट में उन्हें हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इसके बाद एक एक क्लिप में उन्हें स्थानीय गीत की धुन पर लोगों के साथ नाचते हुए देखा। क्लिप में उन्हें पंजाबी में कहते हुए देखा जा सकता है, ‘मैंने आज एक अलग नृत्य किया। मुझे पहाड़ी झूमर करके मजा आ गया।’ उन्होंने उनके साथ कुछ ग्रुप तस्वीरें भी क्लिक कीं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *