DIG हरचरण भुल्लर: पांच करोड़ कैश, डेढ़ KG सोना, 22 बेशकीमती घड़ियां, चंडीगढ़ की कोठी से CBI को क्या-क्या मिला?
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डीआईजी ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
