अमेरिका से लौटे अवैध भारतीय प्रवासियों की बढ़ी मुश्किलें, अब प्रशासन करेगा कार्रवाई; रिकॉर्ड खंगालने में जुटी CID
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2025/02/05_02_2025-us_airport_23879356-1024x576.webp)
अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे 104 भारतीयों की वतन वापसी हो गई है। बुधवार को अमेरिकी सेना का विमान इन भारतीयों को लेकर अमृतसर (Amritsar Airport) पहुंचा। इनमें 33 लोग हरियाणा के हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 11 लोग कैथल जिले के बताए जा रहे हैं। हरियाणा के इन लोगों में सात ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 साल से कम हैं। तीन महिलाओं की भी वापसी हुई है।
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध तरीके से विदेश जाने का मुद्दा बहुत ही जोरदार तरीके से उठा था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिसार व करनाल संसदीय क्षेत्रों में अपनी पहली ही जनसभाओं में अवैध रूप से विदेश जाने वाले डोंकी सिस्टम पर सवाल उठाए थे।
अवैध तरीके से विदेश जाने वालों को कानून की बेडियों में जकड़ने के लिए राज्य सरकार भी एजेंटों के विरुद्ध कानून बना चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अवैध ढंग से विदेश जाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है।
कैथल के सबसे ज्यादा 11 लोगों में खेड़ी साकरा गांव की ओमी देवी नाम की एक महिला भी शामिल है। हालांकि, अमेरिका से लौटे इन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हरियाणा के सीआइडी विभाग के पास वतन वापसी करने वालों की सूची पहुंच चुकी है, जिसे अगली कार्यवाही के लिए जिलों में उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के पास भेजा जा रहा है। सूची मिलते ही सभी व्यक्तियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड मिलता है तो कानूनी कार्रवाई भी संभव है।
बता दें कि अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 बुधवार दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर अमृतसर के श्रीगुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गया। अमेरिका में ट्रंप सरकार बनने के बाद अवैध आप्रवासियों पर सख्ती हुई है। इसी के तहत इन 104 भारतीयों को अवैध प्रवासन का दोषी मानते हुए उन्हें वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। यह सैन्य विमान शाम 5 बजकर 32 बजे इन लोगों को छोड़ने के बाद वापस लौट गया।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now