ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सहारनपुर का देवबंद, जानिए किसने चलाईं गोलियां और इसके पीछे क्या था कारण।

0

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के लखनौती गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना में बदमाश अचिन त्यागी और उसके 12 से अधिक हथियारबंद साथियों ने गांव में 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग की, जिसमें संजय त्यागी नामक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अचिन त्यागी समेत 5 नामजद और 6 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचिन त्यागी का रिश्ते में फूफा लगने वाले संजय त्यागी के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी। बताया जाता है कि अचिन त्यागी ने संजय को धमकी दी थी। गुरुवार को अचिन अपने गैंग के साथ 5 से ज्यादा बाइकों पर सवार होकर लखनौती गांव पहुंचा। कई बदमाशों ने चेहरों पर नकाब बांध रखा था। उन्होंने न केवल खुलेआम फायरिंग की, बल्कि अवैध असलहे, बंदूकें, कट्टे और लोहे की पाइप लहराकर दहशत भी फैलाई। एक बदमाश ने तो एक हाथ में कट्टे से फायरिंग की, जबकि दूसरे हाथ में बोरी में लपेटी बंदूक पकड़ रखी थी।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर