हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया कोल्डवेव का अलर्ट

0

हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी है. मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. जिसके चलते सुबह और रात के समय विजिबिलिटी प्रभावित रहने की संभावना है. इसका असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ सकता है.

शीतलहर का अलर्ट: मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, यमुनानगर, कैथल, जींद, फरीदाबाद, रोहतक और नूंह जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही भिवानी, हिसार, सिरसा, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में कोल्ड वेव चलेगी.

न्यूनतम तापमान में गिरावट: लगातार शीतलहर और कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है. शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद 2 से 3 घंटे हल्की धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली.

कहां कितना रहा तापमान: मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से करीब 2.7 डिग्री नीचे बना हुआ है. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गुरुग्राम में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिसार में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और करनाल में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

चंडीगढ़ तापमान: वहीं, नारनौल में 4.5 डिग्री, करनाल में 4.8 डिग्री और चंडीगढ़ में शुक्रवार दोपहर को तेज धूप खिली रही. शहर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतर जिलों में रातें सर्द रहीं, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *