पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर नेटवर्क की NIA जांच की मांग, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र

0

पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य में नशा तस्करी, गैंगस्टर गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दो मामलों की समयबद्ध जांच कराने का आग्रह किया है। जाखड़ ने आशंका जताई है कि इन मामलों के तार पाकिस्तान से भारत में नशे और हथियारों की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।

26 अक्टूबर को लिखे पत्र में जाखड़ ने बठिंडा जिले के नथाना थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एक मामले का उल्लेख किया है। इस मामले में कुछ लोगों से चार किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जाखड़ के अनुसार, जांच में सामने आया था कि यह हेरोइन फिरोजपुर जेल में बंद हैरी के कहने पर मंगवाई गई थी। हैरी हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था और उसके खिलाफ सात अन्य मामले भी दर्ज थे।

जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के कुछ लोगों ने फाजिल्का के एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर के साथ कथित मिलीभगत कर हैरी को पैरोल पर रिहा करवाने में मदद की। उन्होंने दावा किया कि हैरी अब दुबई से कथित तौर पर तस्करी, फिरौती वसूली और गैंगस्टर गतिविधियां चला रहा है। ये गतिविधियां अबोहर से लुधियाना तक फैली होने का आरोप है। जाखड़ ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने इस मामले की फाइल बंद कर दी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *