Yo Yo Honey Singh और Karan Aujla के खिलाफ कार्रवाई की मांग, गाने में आपत्तिजनक भाषा बनी मुसीबत

भारत के दो मशहूर पंजाबी सिंगर हनी सिंह और करण औजला मुसीबत में फंस गए हैं। यो यो हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इन दोनों कलाकारों के गाने पर कुछ आरोप लगाए गए हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया गया है। पिछले कई दिनों से करण औजला के गाने ‘MF गबरू’ पर विवाद चल रहा है। अब यही गाना उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।
आपको बता दें, पंजाब राज्य महिला आयोग ने अब हनी सिंह और करण औजला पर कार्रवाई की मांग की है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी को इस मामले में पत्र लिखा और उनसे कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं अब हनी सिंह और करण औजला को 11 अगस्त 2025, यानी सोमवार को महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इनके गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
यो यो हनी सिंह के गाने ‘मिलियनेयर’ और करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ पर आपत्ति जताई गई है। इन दोनों पर अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करने का इल्जाम लगा है। कई दिनों से करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ पर बवाल चल रहा है। सिंगर के इस गाने को पंजाब की संस्कृति खिलाफ बताकर इसका विरोध किया जा रहा है। आपको बता दें, करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ को यूट्यूब पर 6 दिन के अंदर 34 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।