दिल्लीवालों को बाढ़ से मिलेगी राहत! खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे यमुना का वॉटर लेवल घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। पुराने लोहे के पुल पर रविवार रात 10 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 205.32 मीटर रेकॉर्ड किया गया, जबकि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यानी यमुना नदी अब खतरे के निशान से नीचे है। यमुना के पानी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।
बता दें कि 6 दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया है। 1 सितंबर को यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा था। इससे पहले रविवार को हथिनी कुंड बैराज से यमुना में हर घंटे 42-54 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। दूसरी तरफ ओखला बैराज से हर घंटे डबल से भी ज्यादा पानी रिलीज किया गया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now