दिल्ली वालों की अटकी सांसें, चेतावनी स्तर के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर; 24 घंटे हो रही निगरानी

0

 हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही वर्षा का असर दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर दिख रहा है। पिछले दिनों की तुलना में हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है।

वहीं, गुरुवार को दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना का पानी चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के पार पहुंच गया।

पिछले दिनों हथनी कुंड बैराज से प्रति घंटे 20 हजार क्यूसेक या इससे कम पानी छोड़ा जा रहा था। बुधवार सुबह से इसमें वृद्धि हो गई है। सुबह चार बजे 56491 क्यूसेक और सुबह छह बजे 61729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह इस मानसून में सबसे अधिक है।

इससे पहले 21 जुलाई को अधिकतम 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। साउथ एशिया नेटवर्क आन डैम्स, रिवर्स एंड पीपल्स (सेनड्राप) के प्रमुख भीम सिंह रावत का कहना है कि हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर से पहले यह चेतावनी स्तर तक पहुंच सकता है।

बुधवार शाम छह बजे दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.15 मीटर था। यह इस मानसून में सबसे अधिक है। इससे पहले तीन अगस्त को 204.14 मीटर और 23 जुलाई को 204.13 मीटर तक पानी पहुंचा था।

दिल्ली यमुना और जलभराव की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 15 और निगरानी केंद्र हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *