दिल्ली चुनाव: भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख सामने आ रही है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला, आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और जनता को लुभाने के लिए एक के बाद एक बड़े वादे कर रहे हैं। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी भी शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा तीन भाग में संकल्प पत्र जारी करेगी। पहले पार्ट को आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी का संकल्प पत्र शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली BJP प्रदेश कार्यालय आएंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को दिल्ली के मतदाताओं के सुझाव पर तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा दिल्ली की महिलाओं के लिए सम्मान राशि देने की बड़ी घोषणा कर सकती है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दिल्ली भाजपा की घोषणापत्र समिति की ओर से केंद्रीय नेतृत्व से कई सिफारिशें की गई थीं। इनमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भत्ता, आम घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पूजा स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सिफारिश की गई थी।