Delhi Budget: दिल्लीवालों को स्वच्छ पानी देने के लिए 9 हजार करोड़ का बजट, GPS और इंटेलीजेंट मीटर समेत ये है प्लान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इसमें दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी देने के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। दिल्ली सरकार में वित्त विभाग CM रेखा गुप्ता के ही पास है। ये बजट पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत ज्यादा है।
- दिल्लीवालों को स्वच्छ पानी देने के लिए 9000 करोड़ का बजट रखा गया।
- दिल्ली में टैंकर घोटाले को खत्म करने के लिए GPS लगाया जाएगा।
- एक कमांड सेंटर में उसको मॉनिटर किया जाएगा।
- दिल्ली में पानी चोरी को रोकने के लिए इंटेलीजेंट मीटर लगाए जाएंगे।
- 500 करोड़ STP के विकास और रख रखाव के लिए बजट है।
- हरियाणा से मुनक नहर से आने वाले पानी को अब पाइप लाइन से लाया जाएगा।
- इससे पानी चोरी नहीं होगा। इसके लिए 200 करोड़ का बजट है।
बजट में यमुना की सफाई को भी प्राथमिकता दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए 500 करोड़ की लागत से सीवर सिस्टम लगाएंगे। यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ की मांग करेंगे।
सीएम ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछली सरकार 2023- 24 का बजट 78,800 करोड़ था। 24-25 का बजट घटकर 76,000 करोड़ कर दिया। इस बार एक लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट है जो पिछले साल की तुलना में 31% ज्यादा है। कैपिटल एक्सपेंडिचर लगभग दोगुनी कर दी गई है। पिछले बजट में ये 15 हजार करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 28 हजार करोड़ कर दिया गया है। आयुष्मान योजना में पिछले CM अपना नाम जोड़ना चाहते थे, इसलिए लागू नहीं होने दिया था। आयुष्मान योजना दिल्ली में जल्द लागू हो जाएगी। केंद्र के जन आरोग्य योजना में 5 लाख और जोड़कर दिल्ली सरकार देगी। यानी 10 लाख करोड़ का कवर देंगे। इस योजना के लिए 2144 करोड़ का आबंटन किया गया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ और 210 करोड़ मातृत्व वंदन योजना के लिए आबंटित हैं। पानी , बिजली और सड़क का विकास किया जाएगा। विज्ञापन सरकारों ने योजना से ज्यादा खर्च प्रचार पर किया था।