दिल्ली में बाढ़ का खतरा! हरियाणा में हथनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोले, आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी

0

यमुनानगर। पहाड़ों और यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में भारी बरसात के कारण यमुना नदी उफान पर आ गई है। हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में 2 लाख 71 क्यूसेक पानी चल रहा। यमुना की सहायक नदी सोम नदी में भी पांच हजार क्यूसेक जल बहाव चल रहा है।

ये पानी दिल्ली में भारी तबाही मचाएगा। ये बहाव इस मानसून का सर्वाधिक है। सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल का कहना है कि अभी और यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्र में भारी बरसात चल रही है। यमुना नदी का यह पानी 48 से 60 घंटे में दिल्ली में पहुंच जाएगा यदि पानी का बहाव और तेज होता है तो यह 24 घंटे में दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा।

यमुना नदी के किनारे वाले गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरपंचों के माध्यम से गांव में मुनादी करा दी गई है।

हथनी कुंड बैराज से निकलने वाली यूपी की पूर्वी नहर व हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बैराज के यमुना नदी के सभी 18 गेट खोल दिए गए। 15 गेट हरियाणा और तीन गेट उत्तर प्रदेश में है।

शिवालिक की पहाडियों से निकलने वाली सोम नदी, पथराला, उर्जनी व नागल ड्रेन उफान पर बह रही हैं। बरसाती नदियों का पानी किनारे तोड़कर फसल में घुस गया है।

हाफिजपुर, याकुब पुर, दसौरा, दसौरी, उर्जनी, चुहड़पुर खुर्द, लेदी, रामपुर जाटान, तिहानो, बरोली माजरा, खानूवाला,शेरपुर, शहजहांपुर के खेतों में बरसात का पानी भरने से फसलें डूब गई हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *