CRPF के जवान करेंगे CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा, दी गई Z सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय ने जारी किया ऑर्डर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फैसला सीएम पर हमले के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को देखते हुए जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाते हुए Z सुरक्षा दी है। साथ ही CRPF के जवान भी साथ रहेंगे, जो हर समय बुलेट प्रूफ जैकेट में रहेंगे।
दिल्ली की सीएम पर कल जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। इस हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी पर सवाल उठने लगे थे। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बदलाव करेगी। जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा अब नए सिरे से की जाएगी। जिस तरह से पहले लोग उनके पास तक पहुंच जाते थे, आगे से उनको सीएम से दूर ही रखा जाएगा। इसके अलावा, ये भी देखा जाएगा कि जो शिकायतें सीएम तक आनी हैं उनको पहले ही वेरिफाई किया जाए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है। रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। साथ ही CRPF के जवान भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सेंट्रल गवर्मेंट ने यह बदलाव मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद किया है।