सेक्स स्कैंडल मामले में कोर्ट का फैसला, चारों आरोपितों को 5 साल की सजा; झूठे केस में फंसाकर करते थे वसूली

मोगा। मोगा सेक्स स्कैंडल (Moga Sex Scandal) मामले में मोहाली की सीबीआई अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया था। इस मामले में अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है। चारों आरोपितों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। चारों आरोपितों पर दो- दो लाख का जुर्माना भी लगाया है।
बहुचर्चित मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में तत्कालीन एसएसपी मोगा दविंदर सिंह गरचा, तत्कालीन एसपी (हेडक्वार्टर) मोगा परमदीप सिंह संधू, तत्कालीन एसएचओ, थाना सिटी मोगा रमन कुमार, तत्कालीन एसएचओ, पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह दोषी पाए गए थे।
बता दें कि मोगा सेक्स स्कैंडल में दोषी करार दिए गई पुलिस अधिकारी लोगों को रेप केस में फंसाकर फर्जी तरीके से वसूली करते थे। इस मामले 50 लोगों को रेप केस में फंसाने का आरोप है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now