हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा इनेलो का दामन; BJP पर भी बोला हमला

0

वरिष्ठ नेता कुलदीप कटारिया ने समर्थकों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया। उन्हें इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल कराने के लिए इनेलो सुप्रीमो कुलदीप कटारिया के घर पहुंचे।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कुलदीप कटारिया जैसे अनुभवी और जनाधार वाले नेता के आने से इनेलो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश में डीएपी की भारी किल्लत के कारण प्रदेश का किसान परेशान है। गुरुग्राम शहर का बुरा हाल है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार है। शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष रोहताश खटाना, वरिष्ठ नेता अटलवीर कटारिया, युवा नेता गौरव भाटी, लोकेश दहिया, हल्का प्रधान नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *