पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

0

कांग्रेस ने आज शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते ही रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उत्साह इतना ज्यादा था कि बैरिकेडिंग को भी पार करने लगे। ऐसे में पुलिस ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिदंर सिंह राजावड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि राहुल गांधी की पंजाब रैली के करीब छह दिन बाद कांग्रेस ने चंडीगढ़ में यह बड़ा प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। पंजाब कांग्रेस ने ऐलान किया था कि छह मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आज सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे। तय समय पर प्रदर्शनकारी विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन बीच रास्ते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब विधानसभा के पास भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन से पहले पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अमरिंदर सिंह राजावड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 2022 में कई चुनाव किए और ज्यादातर अधूरे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी लगातार बिगड़ रही है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री कैप्टन संदीप संधू ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सो रही है। उसे उठाने के लिए कांग्रेस पंजाब विधानसभा का घेराव करने जा रही है। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर सरकार ने कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया तो आंदोलन तो और तेज किया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *