‘कांग्रेस ने देश की आदिवासी बेटी का अपमान किया’, सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ वाले बयान पर बोले PM मोदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी इसी क्रम में शुक्रवार को द्वारका में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आपदा वाले खुद को दिल्ली का और कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस का अहंकार आज फिर देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में देश के विकास और विकसित भारत की रूपरेखा पेश की। मातृभाषा हिंदी नहीं होने के बावजूद उन्होंने शानदार भाषण दिया। शाही परिवार का एक सदस्य ने इन्हें बोरिंग भाषण कहा। दूसरे ने थकी हुई कहा। यह देश के अनुसूचित जाति जनजाति का अपमान है। कांगेस हमेशा आगे बढ़ने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों का अपमान करती है।”
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now