पंजाब के छह जिलों में शीतलहर की अलर्ट, फरीदकोट में चार डिग्री पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी ठंड

0

पंजाब में तापमान ठंडा बना हुआ है है। आज, शुक्रवार, पंजाब के 6 जिलों में शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक औसतन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि आज हल्की 0.2 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं, अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच रहते हुए सामान्य रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब के जालंधर, मोगा, फरीदकोट, फाजिका, मुक्तसर और बठिंडा में शीत लहर की चेतवानी जारी की गई है। यहां तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। जबकि अन्य सभी जिलों में तापमान सामान्य रहेगा।

आज के बाद आने वाले दिनों में मौसम एक सप्ताह तक कोई चेतावनी जारी नहीं है। अनुमान है कि आने वाले दिन सामान्य रहेंगे और धूप खिलेगी। इसी बीच बारिश के आसार अभी बनते नहीं दिख रहे।

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 22–24°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में यह 24–26°C के आसपास रहेगा। इस सप्ताह दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य या कम रहने की उम्मीद है, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य से अधिक रह सकता है।

न्यूनतम तापमान राज्य के अधिकांश हिस्सों में 04–06°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और SAS नगर के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 06–08°C के बीच रहने का अनुमान है।

इस सप्ताह दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में सामान्य से सामान्य या कम रहने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में हल्की 0.2 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज हुई। इसी दौरान फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, लुधियाना का 7.6 डिग्री, पटियाला का 8.8 डिग्री और पठानकोट का 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान अनुसार-
अमृतसर – आज धूप खिलेगी, अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

  • जालंधर- धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • लुधियाना- धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में गिरावट भी हो सकती है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • पटियाला- आसमान साफ रहेगा व तापमान गिरेगा। तापमान 7 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • मोहाली- धूप खिलेगी व तपमान में गिरावट होगी। तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *