Haryana CM Oath Ceremony: शपथ समारोह के लिए पांच राज्यों के सीएम समेत डिप्टी सीएम चंडीगढ़ पहुंचे

0

आज पंचकूला में हरियाणा मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह है जिसमें नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे और उनके साथ 13 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता चंडीगढ़ पहुंचे चुके हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि मेघालय सीएम कोनराड संगमा और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और पंचकूला के लिए रवाना भी हो रहे हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ से पंचकूला रवाना हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण भी चंडीगढ़ पहुंचे गए हैं। इन सब के साथ अनिल विज भी पंचकूला के लिए रवाना हो गए हैं। पंचकूला शपथ लेने के लिए राव नरबीर पहुंच चुके हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *